Breaking News

तालाब बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में हुआ निर्णय मंगलवार को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*

तालाब बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में हुआ निर्णय मंगलवार को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*
*तालाबों को संरक्षित करने अतिक्रमण हटाने पर हुआ व्यापाक विचार विमर्श*
*18 जून को गांधी आश्रम में एकत्रित हो कर 12 बजें कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे समाजसेवी*
गांधी स्मारक निधि में आज तालाब बचाओ संघर्ष समिति की अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवियों सहित पत्रकार बंधु मौजूद रहे उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए तालाबों का सीमांकन कराने बाउंड्री वॉल बनाने और अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने पर व्यापक चर्चा हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा चलाया गया नमामि गंगा अभियान विफल साबित हुआ केवल यह अभियान सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित रहा बैठक में आगामी 18 जून को दोपहर 12 बजें कलेक्टर संदीप जी आर को विभिन्न बिंदुओ पर ज्ञापन सौंपा जाएगा इसके लिए तालाब बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य गांधी आश्रम में एकत्रित होंगे वहां से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हरि, अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रतीक खरे,पत्रकार जगदीश नारायण द्विवेदी, पत्रकार चांद बाबू ख़ान, सामाजसेवी लालू लालवानी, समाजसेवी परशुराम शुक्ला, समाजसेवी शंकर सोनी, समाजसेवी सौरभ तिवारी पत्रकार दीपू जैन,भूपेंद्र सिंह, संजू श्रीवास अखिलेश पटैरिया मुरसलीम खान, पुष्पेन्द्र दीक्षित, राजकुमार सेन समाजसेवी नूतन सोनी समाजसेवी विवेक चौरसिया दीपक द्विवेदी, देवेंद्र अनुरागी, सत्येंद्र सिंह,एडवोकेट आनंद शर्मा अभिषेक खरे, कासीराम सोनी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।।

Related posts

कूनो में दो और चीतों की मौत

khabarsamayper

प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एडसिल (इण्डिया) लिमिटेड से एमओयू किए जाने का निर्णय

khabarsamayper

महाराजपुर में एंबुलेंस चालक की लापरवाही, सड़क किनारे सीढ़ियों पर चढ़ाई गाड़ी

khabarsamayper

Leave a Comment