विविध

“तीन चरणों में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का उद्घोष: हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान को कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशानुसार जिले में 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता एवं स्वतंत्रता का उत्सव – स्वच्छता के संग” अभियान का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत करेगा, बल्कि स्वच्छता और नागरिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगा।

पहला चरण (1 से 8 अगस्त):

इस चरण में तिरंगे पर केंद्रित गतिविधियों जैसे – तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सैनिकों को पत्र लेखन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस में देशभक्ति का भाव जगाया जाएगा।

दूसरा चरण (9 से 12 अगस्त):

यह चरण जनसहभागिता को बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इसमें तिरंगा मेला, बाइक व साइकिल रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा यात्रा, तिरंगा गान जैसे आयोजन होंगे। साथ ही ध्वज वितरण एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

तीसरा चरण (13 से 15 अगस्त):

अंतिम चरण में हर घर, कार्यालय और वाहन पर तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी। सेल्फी अपलोड, सोशल मीडिया कैंपेन और संस्कृति मंत्रालय के साथ सतत संवाद जैसे माध्यमों से राष्ट्रप्रेम और सहभागिता को बढ़ाया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में भी आयोजित होंगी विविध गतिविधियाँ

ग्राम पंचायत स्तर पर भी तिरंगे की सजावट, सफाई अभियान, तिरंगा यात्रा आदि गतिविधियाँ आयोजित कर ग्रामीण जनों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

जिला प्रशासन ने समस्त विभागीय अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे यह पहल जन-जन तक पहुँचे और स्वतंत्रता दिवस को एक समृद्ध, स्वच्छ और देशभक्ति से ओतप्रोत उत्सव के रूप में मनाया जा सके।

Related posts

छतरपुर पुलिस की सतर्क पहल: नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के कियोस्क सेंटरों पर की गई व्यापक जांच

khabarsamayper

बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहभागिता

khabarsamayper

छतरपुर के नजदीक ढडारी तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

khabarsamayper

Leave a Comment