Breaking News

तीन सामुदायिक भवनों का विधायक ने किया भूमिपूजन 5-5 लाख की विधायक निधि से होगा निर्माण —

छतरपुर। पिछले दिनों धर्मप्रेमियों ने शहर के विभिन्न मंदिरों के पास सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग विधायक आलोक चतुर्वेदी से की थी जिसे पूरा करते हुए गुरूवार को विधायक ने शहर के तीन अलग-अलग मंदिरों में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सभी सामुदायिक भवन 5-5 लाख की लागत से तैयार किए जाएंगे। उक्त राशि विधायक निधि से प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे विधायक ने सर्वप्रथम मरई माता मंदिर पहुंचकर माथा टेका और इसके बाद मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद साढ़े 4 बजे विधायक ने महलों के पास स्थित गणेश मंदिर में तथा 5 बजे हनुमान टौरिया मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक श्री चतुर्वेदी ने बताया कि काफी दिन पहले मंदिरों में आस्था रखने वाले धर्मप्रेमियों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिरों में सामुदायिक भवन निर्मित कराने की मांग की थी ताकि मंदिर में होने वाले आयोजनों में सुविधा मिल सके। लोगों की आस्था को ध्यान में यह निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के संकट मोचन मंदिर के पास भी एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, शीघ्र ही उक्त भवन का लोकार्पण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि सभी भवनों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों तथा ठेकेदारों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विधायक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

May be an image of 9 people and wedding

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं

khabarsamayper

2047 तक मध्यप्रदेश में 1 करोड़ MSME स्थापित करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री मोहन यादव

khabarsamayper

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, तीन महीने में करीब 1300 रुपये की बढ़ोतरी

khabarsamayper

Leave a Comment