Breaking Newsअन्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर, ATC सिस्टम बहाल; फ्लाइट ऑपरेशंस फिर सामान्य

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया है। ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) के पूरी तरह से बहाल होने के बाद उड़ानों का संचालन अब पटरी पर लौट आया है। बुधवार को हुई अचानक तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कुछ समय के लिए मैन्युअल मोड पर शिफ्ट करना पड़ा। इस गड़बड़ी के चलते हजारों यात्री प्रभावित हुए थे। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद अब एयरपोर्ट संचालन सामान्य रूप से जारी है।

Related posts

CM मोहन यादव का बड़ा बयान—“जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय शुरू होता है”

khabarsamayper

ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली

khabarsamayper

नर्मदा अवार्ड भुगतान विवाद का ऐतिहासिक समाधान, चार राज्यों में समझौता

khabarsamayper

Leave a Comment