अन्य

देरी तिराहा पर नया पुलिस सहायता केंद्र शुरू जन सहयोग से निर्मित, डीआईजी और एसपी ने किया लोकार्पण

देरी तिराहा पर नया पुलिस सहायता केंद्र शुरू

जन सहयोग से निर्मित, डीआईजी और एसपी ने किया लोकार्पण

छतरपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड स्थित देरी तिराहा पर जन सहयोग से निर्मित आधुनिक पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया।

यह सहायता केंद्र पूर्णतः मोबाइल कंटेनर पर आधारित है, जिसमें एसी, वेंटिलेशन, विश्राम हेतु पृथक केबिन, दो बेड, प्रकाश एवं फर्नीचर जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। चौकी 24 घंटे जनसेवा के लिए खुली रहेगी।

क्षेत्रवासियों की मांग पर स्थापित यह केंद्र अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, राहगीरों व यात्रियों की मदद तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण का कार्य करेगा। लोकार्पण के दौरान अधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण कर सीसीटीवी, माइक और लाउडस्पीकर जैसी व्यवस्थाओं को और मज़बूत करने के निर्देश दिए।

निकट भविष्य में झांसी-खजुराहो फोरलेन पर भी एक नवीन पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता, थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीकि चौबे, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, क्षेत्रवासी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में कोई भी दिव्यांग एवं वृद्धजन उपकरण से वंचित न रहे : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

चंदला में 88 हितग्राहियों को वितरित हुए 198 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार हुए शामिल

khabarsamayper

बालाघाट में 4 हजार युवाओं को मिला रोजगार, CM डॉ. यादव ने सौंपे नियुक्ति पत्र

khabarsamayper

Leave a Comment