धार जिले के बदनावर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
