छतरपुर। प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पीएम. स्वनिधि) योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला फेरी एवं रेहड़ी वालो की महापंचायत कार्यक्रम कर हुआ आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया। छतरपुर नगर पालिका अंतर्गत शहर के ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जुडकर प्रदेश की सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के हाथ ठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालो से वर्चुअल संवाद किया एवं उनके हित में फैसले लिए और उनकी घोषणाएं की।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी बैंकों के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है। जिसमें सात प्रतिशत ब्याज भारत सरकार द्वारा एवं शेष ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है। पीएम स्वनिधि योजना को तीन भागों में संचालित किया गया है। प्रथम कार्यशील पूँजी ऋण राशि रूपये 10 हजार अवधि 12 माह, द्वितीय कार्यशील पूंजी ऋण राशि रूपये 20 हजार, अवधि 18 माह, तृतीय कार्यशील पूँजी ऋण राशि रूपेय 50 हजार अवधि 36 माहपथ विक्रेताओं को “स्वनिधि से समृद्धि ” अभियान के माध्यम से पूरे परिवार को जोड़कर पालता के अनुसार शासन की 08 योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान 150 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर हितलाभ वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, नपाध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष विकेंद्र बाजपेई, पूर्व अध्यक्ष अर्चना गुडडू सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, जुझार सिंह बुदेला, महिला मोर्चा अध्यक्ष डां नंदिता पाठक, भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यांचल बैंक नवीन मेशराम, आरबीआई एसबीआई से कपिल, हरिश्चंद्र नापित, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता एवं शहर के सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
छतरपुर नगर पालिका पथ विक्रेताओं की प्रोफाइलिंग करने में प्रथम स्थान पर
पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छतरपुर नगर पालिका के द्वारा अभी तक 4428 हितग्राहियों को 10 हजार, 1556 हितग्राहियों को 20 हजार एवं 213 हितग्राहियों को 50 हजार ऋण प्रदान कर लोगों को लाभान्वित किया गया है एवं आगे भी निरंतर लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद छतरपुर “स्वनिधि से समृद्धि ” कार्यक्रम में 93% पथ विक्रेताओं की प्रोफाइलिंग कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
शासन स्तर से मांगे गए थे सुझाव
हाथ ठेला हितग्राही सम्मेलन में शासन स्तर से नगरीय निकायों से सुझाव मांगे गए थे। जिसमें छतरपुर नगर पालिका के द्वारा प्रमुख तीन सुझाव भेजे गए इसमें पहला नगर के मुख्य मार्गों पर एवं जहां पर हितग्राही हाथ ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करते, वह स्थान संबंधित पथ विक्रेता की जगह चिन्हित कर न्यूनतम दैनिक/मासिक शुल्क पर आवंटित किया जा सकता है, जिससे वह निडर होकर सम्मानजनक रूप से आजीविका संचालित कर सकेंगे। दुसरा ऐसे सभी हाथ ठेला एवं पथ विक्रेताओं को जिन्होंने तीनों ऋण चुका दिए है। उन्हें आधुनिक एवं सुसज्जित हाथ ठेला पुरस्कार स्वरूप भेंट कर सम्मान किया जा सकता है। इससे सभी हितग्राही समय पर ऋण जमा करेंगे। तीसरा सभी हाथ ठेला/पथ विक्रेताओं के परिवार को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए सभी पंजीकृत एवं पात्र पथ विक्रेताओं को सामान्य/ दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की दशा में नॉमिनी को संबल योजना की तरह 2 लाख एवं 4 लाख की सहायता प्रदान की जा सकती है। छतरपुर नगर पालिका के द्वारा भेजे गए इन सुझावों में कुछ सुझावों को शासन के द्वारा पथ विक्रेताओं के हित में लिए गए फैसलों में शामिल किया गया है

