नवरात्र के साथ फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। मिलावटी मावा, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की आशंका को देखते हुए मिठाई दुकानों और डेयरियों की जांच की जाएगी। बसों और ट्रेनों के जरिए आने वाले खाद्य पदार्थों पर भी निगरानी रखी जाएगी। पिछले साल ग्वालियर और अहमदाबाद के रास्ते भोपाल पहुंचे मावा-पनीर की खेप जब्त की गई थी। फूड सेफ्टी ऑफिसर शिवराज पावक के मुताबिक, पूरे त्योहारी सीजन में टीमें निगरानी रखेंगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करेंगी।
