नव वर्ष के आगमन को लेकर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों—मंदिर, मस्जिद एवं अन्य पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान थाना एवं बीट प्रभारियों ने धार्मिक पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से संवाद कर नव वर्ष को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 7049101021 साझा किया गया।

