Breaking Newsअन्य

वर्ष 2025 | भाग–4: छतरपुर पुलिस की ‘यातायात पाठशाला’, 9500 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक व प्रशिक्षित

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले भर में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2025 के दौरान पुलिस प्रशिक्षण शाला, छतरपुर में “यातायात पाठशाला” विषय पर शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के 9500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर के महत्व, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली शारीरिक एवं आर्थिक क्षति की जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाले खतरों के प्रति भी जागरूक किया गया तथा स्वयं नियमों का पालन करने और परिजनों को भी प्रेरित करने की अपील की गई।

Related posts

बस कंडक्टर पर हमले के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा

khabarsamayper

आयुक्त नि:शक्तजन मध्यप्रदेश का प्रभार प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने ग्रहण कर लिया है । पूर्व में पदस्थ आयुक्त निःशक्तजन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नवीन नियुक्ति होने तक प्रमुख सचिव श्रीमती वायंगणकर प्रभारी आयुक्त निःशक्तजन के रूप में कार्य करेंगी।

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिपं ने विगत रात्रि को भोयरा गौशाला का निरीक्षण किया

khabarsamayper

Leave a Comment