पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर पुलिस ने नाबालिगों से जुड़े लैंगिक अपराधों के मामलों की गंभीर समीक्षा की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अधिकारियों को बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत ऐसे सभी आरोपियों को थाना बुलाकर उनकी गतिविधियों और मूवमेंट की जानकारी एकत्र की जा रही है। जो आरोपी क्षेत्र से बाहर हैं, उनके खिलाफ भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस क्षेत्रवासियों से व्यवहार संबंधी इनपुट लेने के साथ यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी पीड़ित पक्ष पर राजीनामा के लिए दबाव तो नहीं बना रहे।
छतरपुर पुलिस का उद्देश्य बालक-बालिकाओं की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में सक्रिय एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
#ChhatarpurPolice #ZeroTolerance #ChildSafety #POCSO #CrimeAgainstChildren #LawAndOrder #ChhatarpurNews
