Breaking Newsअन्य

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की सच्ची शक्ति है। पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को जनमाध्यमों के माध्यम से पूरे देश और विश्व तक पहुँचाने का श्रेय हमारे पत्रकार बंधुओं को जाता है।

मुख्यमंत्री बुधवार शाम रीवा से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा भोपाल में आयोजित मासिक पत्रिका ‘आयुध अपडेट्स’ के लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने पत्रिका की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पत्रिका प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पं. माखनलाल चतुर्वेदी, डॉ. वेद प्रताप वैदिक जैसे महान कलमकारों की रही है। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भी मूल रूप से पत्रकार और कवि थे, जिन्होंने राष्ट्रसेवा की प्रेरणा से अलग पहचान बनाई।

Related posts

छतरपुर पुलिस का सर्दियों में सतर्क मोड: बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, सर्राफा व्यापारियों से जनसंवाद और सुरक्षा गाइडलाइन जारी

khabarsamayper

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो. शुभा तिवारी का स्वागत और निवृत्तमान कुलपति प्रो टीआर थापक की भावभीनी विदाई —

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक, कियोस्क व एटीएम स्थलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment