Breaking Newsअन्य

नौगांव स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, कॉपर-अल्युमिनियम केबल बरामद

छतरपुर जिले की थाना नौगांव पुलिस ने स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। नगर पालिका लाइनमैन राजू रैकवार की शिकायत पर स्टेडियम में पोल से कॉपर और अल्युमिनियम केबल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को चोरी के तार बेचने जाते समय पकड़ लिया। आरोपियों के पास से स्टेडियम से चोरी किए गए कॉपर एवं अल्युमिनियम धातु के तार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ इग्गा और जितेंद्र उर्फ टाटरी निवासी नौगांव के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे और रॉड बरामद

khabarsamayper

कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर की गुंडो,बदमाशो,माफियाओं के खिलाफ जारी है अभियान* *2 गुंडे फिर हुए गिरफ्तार,1 कट्टे के साथ तो दूसरा फरसे के साथ पकड़ा*

khabarsamayper

मध्यप्रदेश अब बनेगा मेट्रो और रेल निर्माण का नया हब मुख्यमंत्री ने बीईएमएल के 2100वें मेट्रो कोच की टेस्ट राइड कर किया रवाना

khabarsamayper

Leave a Comment