Breaking Newsअन्य

“परीक्षा जीवन का पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में देश की बागडोर इन्हीं के हाथों में होगी। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और प्रदर्शन में निरंतर सुधार करें और स्वयं को बेहतर बनाते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करें, लेकिन किसी भी प्रकार का तनाव न लें। परीक्षा हमारे जीवन का केवल एक पड़ाव है, यह अंतिम लक्ष्य नहीं है। मेहनत को आदत बनाइए, लेकिन तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलित दिनचर्या ही सफलता की असली कुंजी है। स्वयं पर विश्वास रखें, किसी बात से डरें नहीं, बल्कि डटकर आगे बढ़ें और अपने सभी सपनों को साकार करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित “परीक्षा पर संवाद – 2026” कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा तैयारी के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन और प्रेरणा भी दी।

Related posts

लोकतंत्र हो रहा मजबूत: मोहन यादव का बयान, विपक्ष की आलोचना का भी स्वागत

khabarsamayper

केन्द्र के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास पथ पर अग्रसर है राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को किया संबोधित

khabarsamayper

छतरपुर में बैंक सुरक्षा और साइबर फ्रॉड रोकथाम पर बड़ी बैठक, एडिशनल एसपी ने दिए निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment