Breaking Newsअन्य

पहरा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नावघाट से 6 पेटी अवैध शराब और मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी फरार

छतरपुर जिले की गौरिहार थाना अंतर्गत पहरा चौकी पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नावघाट क्षेत्र में तस्करी की जा रही 6 पेटी अवैध शराब और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त शराब की मात्रा लगभग 54 लीटर बताई जा रही है। आरोपी मोहित तिवारी, निवासी ग्राम परेई, मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई।

Related posts

दीपावली के शुभ अवसर पर खबर समय पर की टीम से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

khabarsamayper

सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी —

khabarsamayper

सागर संभाग में मछली उत्पादन बढ़ाने के निर्देश, लापरवाह मत्स्य अधिकारियों को नोटिस

khabarsamayper

Leave a Comment