Breaking Newsअन्य

नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब विक्रेता विशाल अहिरवार गिरफ्तार, खेत से 7 पेटी शराब और स्कूटी जब्त

छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम अचट्ट में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी विशाल अहिरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इलेक्ट्रिक स्कूटी और खेत में छिपाई गई 7 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 65 लीटर से अधिक बताई जा रही है। आरोपी पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब और मारपीट के मामलों में लिप्त रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

Related posts

छतरपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, खेलकूद और स्वास्थ्य जांच का आयोजन

khabarsamayper

मध्यप्रदेश के किसान अब ऊर्जादाता बनेंगे। “सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना” से प्रदेश के किसानों और छोटे निवेशकों को लाभ

khabarsamayper

खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त, कई प्राचार्यों-शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment