Breaking Newsअन्य

खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त, कई प्राचार्यों-शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

Chhatarpur कलेक्टर Parth Jaiswal ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले स्कूलों और शिक्षकों पर कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने साफ कहा कि छात्रों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगामी परीक्षा परिणामों में सुधार अनिवार्य है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ Namah Shivay Arjaria, प्रभारी डीईओ Kaushal Singh, डीपीसी Arun Shankar Pandey सहित कई संकुल प्राचार्य और शाला प्रभारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कई शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने, अतिथि शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट करने, वेतन कटौती करने और कुछ शिक्षकों के निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वहीं कक्षा 5वीं के 14 और कक्षा 8वीं के 27 निजी स्कूलों को खराब परीक्षा परिणाम के कारण मान्यता समाप्त करने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा पहली कक्षा में कम नामांकन वाले क्षेत्रों में चाइल्ड ट्रैकिंग ऐप के माध्यम से बच्चों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छतरपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

गांधी जयंती पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया राजभवन प्रवेश द्वार के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने विद्यार्थियों को दिया UPSC व प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन, साइबर व मुस्कान अभियान पर की चर्चा

khabarsamayper

Leave a Comment