Breaking Newsअन्य

पी.एम. मित्र पार्क में पुनर्वास को प्राथमिकता, भैंसोला के 24 परिवारों को मिले पक्के आवास

Description (विवरण):

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक परियोजनाओं को निवेश के साथ-साथ समाज के समग्र विकास से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। इसी सोच के तहत धार जिले के ग्राम भैंसोला में विकसित हो रहे देश के पहले पी.एम. मित्र पार्क में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
पी.एम. मित्र पार्क की भूमि पर निवासरत कुल 89 परिवारों के पुनर्वास के लिए एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा समीप ही एक सुव्यवस्थित आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है। पुनर्वास योजना के प्रथम चरण में 24 परिवारों को पक्के मकान बनाकर सौंपे गए, जहां विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश कराया गया। शेष परिवारों को भी चरणबद्ध रूप से आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप औद्योगिक विकास के साथ प्रभावित हर परिवार के कल्याण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें केवल आवास ही नहीं बल्कि बेहतर जीवन स्तर भी सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

जनपद एवं निकाय स्तर पर तिरंगा विक्रय केंद्र

khabarsamayper

श्री भूपेंद्र यादव ने सऊदी अरब के रियाद में मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की सीओपी16 में भारत का औपचारिक वक्तव्य दिया

khabarsamayper

छतरपुर: धमकाकर झूठी गवाही दिलाने वाले आरोपी सुश्रुत त्रिपाठी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment