Breaking News

पुनः 18 जून 2025 से पंजीयन कार्य शुरू किया गया है।

जिला छतरपुर में स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025 के लिए प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जिसमें पंजीयन त्रुटि सुधार तिथि को बढ़ाते हुए 16 जून 2025 तक किया गया था। इसके बाद पुनः 18 जून 2025 से पंजीयन कार्य शुरू किया गया है। ताकि प्रवेश प्रक्रिया से वंचित आवेदकों को लाभ मिल सके। 24 जून से संस्थाओं में प्रवेश कार्य प्रारंभ होगा। प्राचार्य शासकीय आई.टी.आई. संस्थान छतरपुर में बताया कि संस्थान छतरपुर में स्टेनो हिंदी की 48 सीटें, फितर की 20, विद्युतकार 20, डीजल मैकेनिक की 24, कारपेंटर की 24, कोपा की 48, मोटर मैकेनिक की 24, वेल्डर की 40 एवं चंदला में डीजल मैकेनिक की 20, कोपा की 24, फिटर की 20, विद्युतकार की 20, वेल्डर की 20, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन की 20 और बक्सवाहा में विद्युतकार की 20, बिजावर में कोपा की 20 और बड़ामलहरा में डीजल मैकेनिक की 48, कोपा की 48, फिटर की 20, वेल्डर की 40, मोटर मैकेनिक की 24 और विद्युतकार की 20 सीटें रिक्त हैं। उक्त संस्थानों में शासन द्वारा 35 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित है। शासकीय आईटीआई संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई। यहां आकर एवं मोबाइल नंबर 9424403801, 9131174028, 9179224579, 9981590542 पर भी संपर्क कर छात्र-छात्राएं मदद ले सकतीं है। प्रशिक्षण उपरांत शासकीय प्रतिष्ठानों एवं प्राइवेट संस्थानों में रोजगार एवं अप्रेंटिशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

Related posts

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला पीएमएफएमई योजना पर प्रशिक्षण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के लिए दीं शुभकामनाएं

khabarsamayper

ईशानगर: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 670 मरीजों का जांच, सरपंच सहित 5 लोगों ने किया रक्तदान

khabarsamayper

Leave a Comment