अन्य

पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन छतरपुर में डायल-112 के पुलिसकर्मी एवं पायलटों का सीपीआर/बीएलएस संबंधी प्रशिक्षण

छतरपुर पुलिस

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आपातकालीन स्थिति के दौरान नागरिकों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल-112 में ड्यूटीरत पुलिसकर्मी एवं पायलटों को सीपीआर एवं बीएलएस प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

रेडियो निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह एवं रेडियो टीम द्वारा पुलिस अस्पताल, पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। इस दौरान जिला चिकित्सालय से आए चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शरद मिश्रा द्वारा डायल-112 के पुलिसकर्मी एवं पायलटों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों से संबंधित व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) एवं बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) ऐसी जीवन रक्षक तकनीकें हैं, जिनका प्रयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सीने पर निरंतर दबाव और कृत्रिम श्वास देकर शरीर में रक्त एवं ऑक्सीजन का प्रवाह बनाए रखा जाता है, जिससे व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सके।

इस प्रकार का प्रशिक्षण डायल-112 में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों की दक्षता और तत्परता को बढ़ाता है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों में वे तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान कर नागरिकों का जीवन सुरक्षित कर सकें।

Related posts

प्रधानाध्यापक हत्याकांड: नाबालिग आरोपी का विचारण अब वयस्क की तरह, मामला पॉक्सो/बालक न्यायालय में पहुंचेगा

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले — केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, समसामयिक जानकारी भी जरूरी

khabarsamayper

खजुराहो में CM मोहन यादव का सरप्राइज विज़िट: बस स्टॉप पर छात्रों से की आत्मीय बातचीत

khabarsamayper

Leave a Comment