Breaking Newsअन्य

बड़ामलहरा सिविल अस्पताल में 50 टीबी मरीजों को पोषण किट, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्तदान

छतरपुर जिले के सिविल अस्पताल बड़ामलहरा में शनिवार को भारत सरकार की पहल के तहत टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमंत मरैया के नेतृत्व में 50 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चना, दलिया और मूंगफली जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल थी, जिससे मरीजों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य लाभ में सहायता मिल सके।

इसी अवसर पर डॉ. हेमंत मरैया की पुत्री के NEET परीक्षा में चयन की खुशी में मानव सेवा के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 27 यूनिट रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष निशा आनंद सिंह बुंदेला, जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मरैया की पुत्री को नीट परीक्षा में सफलता पर शुभकामनाएं दीं तथा मानव सेवा के इस प्रयास की सराहना की।

Related posts

गुटखे और तम्बाखू की पीक से छतरपुर अस्पताल की दीवारे हुई लाल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

khabarsamayper

Leave a Comment