Breaking News

बमीठा पुलिस का कमाल: रात में खोया मासूम 1 घंटे में मिला, परिवार को सौंपा गया सुरक्षित

बमीठा पुलिस का कमाल: रात में खोया मासूम 1 घंटे में मिला, परिवार को सौंपा गया सुरक्षित


छतरपुर जिले के थाना बमीठा क्षेत्र में पुलिस की तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। बीती रात ग्राम खुड़न में एक 10 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था, जिसके बाद परिजनों ने घबराहट में पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के थानों को भी अलर्ट किया गया।

लगभग 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने बालक को ग्राम इमलया खेत के कच्चे रास्ते से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बालक ने बताया कि वह अपने मामा के गांव जा रहा था और रास्ता भटक गया था।

इसके बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने छतरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि जनवरी 2026 से अब तक छतरपुर पुलिस 65 से अधिक बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलवा चुकी है, जो पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है।

📍 स्थान: थाना बमीठा, छतरपुर
👮‍♂️ टीम: निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय सहित पुलिस स्टाफ

Related posts

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—12 आदतन अपराधी गुंडा सूची में, 6 के खिलाफ जिला बदर प्रस्ताव

khabarsamayper

“समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के तहत छतरपुर पुलिस का बड़ा कदम, अधिकारियों को मिला CCTNS प्रशिक्षण

khabarsamayper

एमबीबीएस के लिये मेधावी विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में दी जायेगी छात्रवृत्ति

khabarsamayper

Leave a Comment