Breaking Newsअन्य

बमीठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा सिटी कार से 189 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त

छतरपुर जिले की बमीठा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस को पन्ना-छतरपुर रोड पर अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद अस्थायी नाकेबंदी कर एक संदिग्ध होंडा सिटी कार की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 189 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार सहित करीब 6 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना कर अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Related posts

प्रदेश के पेंशनर्स की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु मध्य प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम छ: सुत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

khabarsamayper

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा।

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

khabarsamayper

Leave a Comment