Breaking Newsअन्य

बलराम जयंती पर किसानों को मिलेगा तोहफ़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बलराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मण्डला में किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेशभर के किसान व कृषि से जुड़े अधिकारी व प्रतिनिधि वर्चुअल और प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती पर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का किसानों के खाते में अंतरण करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसान हितग्राही लाभांवित होंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है।

कार्यक्रम में कृषि तथा संबंधित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान को प्रतिपादित करने संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

Related posts

श्री राज कपूर की पुत्री सुश्री रीमा कपूर ने राज कपूर के आगामी शताब्दी समारोह के अवसर पर कपूर परिवार से मिलने के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

khabarsamayper

अपराधों में 8 साल से फरार सजायाबी कुख्यात बदमाश कल्लू पटेल किया गिरफ्तार —

khabarsamayper

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने छतरपुर पुलिस की सघन पेट्रोलिंग, लोगों से किया जनसंवाद

khabarsamayper

Leave a Comment