Breaking News

बागेश्वर धाम मैं एक बदमाश कट्टे के साथ ग्रिफ्तर —

छतरपुर के बागेश्वर धाम में पुलिस ने एक शख्स को देसी कट्‌टे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। कुछ श्रद्धालुओं को उस पर शक हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।एसपी अमित सांघी ने मंगलवार को बताया18 जून को सूचना मिली थी कि बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग में एक शख्स संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। ​पूछताछ में उसने अपना नाम रज्जन खान (44) बताया। वह इंद्रा कॉलोनी, शिवपुरी का रहने वाला है। उसके पास 315 बोर का देसी कट्टा मिला। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धीरेंद्र शास्त्री को मिली है Y कैटेगरी की सुरक्षा –
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मध्यप्रदेश सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है। आदेश मध्यप्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर सिक्योरिटी के आईजी ने जारी किया था। उन्होंने अन्य राज्यों के पुलिस विभाग को भी इस आदेश की कॉपी भेजी थी। Y कैटेगरी की सुरक्षा में दो पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) समेत 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इस श्रेणी की सुरक्षा में कमांडो की तैनाती नहीं होती है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अज्ञात लोगों से हमले की धमकियां भी मिल रही थी।

No photo description available.

Related posts

गुजरात-महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संदेश: विविधता में एकता ही भारत की ताकत

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष शिविर, पुलिस-राजस्व की संयुक्त पहल से 250 से अधिक मामलों की सुनवाई

khabarsamayper

नौगांव महिला हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment