Breaking Newsअन्य

बारीगढ़ में कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण: स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बारीगढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सांदीपनि विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, ECCE गतिविधियों के प्रभावी संचालन और कुपोषित बच्चों के नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, सैंपल कलेक्शन और ओपीडी सेवाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। वहीं सांदीपनि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और स्कूल के आसपास किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Related posts

ग्वालियर में साइबर ठगों का बड़ा खेल, डॉक्टर समेत 3 लोगों से ₹3.73 लाख की ठगी

khabarsamayper

इयरफोन बना मौत का कारण: ट्रैक पर गाना सुनते हुए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे

khabarsamayper

Leave a Comment