Breaking Newsअन्य

बिजावर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

छतरपुर जिले के बिजावर नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वार्ड क्रमांक 6 स्थित राजा तालाब के पास रहने वाले निजी स्कूल संचालक दीपक खरे के घर में चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार पिछले करीब 10 दिनों से नए मकान के उद्घाटन कार्यक्रम के सिलसिले में छतरपुर गया हुआ था, जिससे मकान बंद पड़ा था।

जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और घर के अंदर अलमारी में रखे कीमती आभूषण व नकदी गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रघु केसरी, थाना प्रभारी आर.एस. उपाध्याय एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल को ध्वज लगाया

khabarsamayper

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे —

khabarsamayper

लोक संस्कृति का संरक्षण और प्रोत्साहन समाज का दायित्व है। जनजातीय समुदाय की सतत आजीविका के लिए राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय

khabarsamayper

Leave a Comment