Breaking Newsअन्य

बिरसा मुंडा जयंती पर CM मोहन यादव बोले—“आज का दिन हमारे लिए दिवाली-होली जैसा”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जा रही है। पांचवें जनजातीय गौरव दिवस पर भारत अपने जनजातीय नायकों को नमन कर रहा है। आलीराजपुर की पावन भूमि को शहीद छीतु किराड़ और चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर वीरों का जन्मस्थान बताते हुए CM ने कहा कि बिरसा मुंडा और छीतु किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण उनके लिए सौभाग्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र को जनजातीय कल्याण के लिए 250 करोड़ की लागत से 156 विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है, जिनका लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है।

Related posts

लवकुशनगर में निकाली गई भावांतर योजना जागरूकता रैली, किसानों से पंजीयन कराने की अपील

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने रीवा की 7 उद्यम इकाईयों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

khabarsamayper

बागेश्वर महाराज की पदयात्रा सीकरी पहुंची: 10 लाख श्रद्धालुओं का दावा, 51 जेसीबी से बरसे फूल

khabarsamayper

Leave a Comment