Breaking News

बेसलाइन सर्वे के लिये अधिकृत कंपनी के प्रतिनिधियों ने घाटीगाँव क्षेत्र में किए गए सर्वे को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

मध्यप्रदेश नेशनल पार्क सेंचुरी के इकोसेंसेटिव जोन के मास्टर प्लान निर्माण हेतु घाटीगाँव-हुकना अभ्यारण्य क्षेत्र में अधिकृत कंपनी द्वारा किए गए बेसलाइन सर्वे की समीक्षा बैठक संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बेसलाइन सर्वे के प्रजेंटेशन के दौरान संभागीय आयुक्त द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय कर विभागीय योजनाओं का भी सर्वे में समावेश करने के निर्देश दिए गए।

संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित सीसीएफ, डीएफओ, चीफ इंजीनियर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संयुक्त संचालक टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बेसलाइन सर्वे के लिये अधिकृत कंपनी के प्रतिनिधियों ने घाटीगाँव क्षेत्र में किए गए सर्वे को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने कहा कि विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर निगम एवं टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग विभाग से समन्वय कर सर्वेक्षित ग्रामों में विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका समावेश भी किया जाए। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी चर्चा कर उनकी योजनाओं को समझकर सर्वेक्षण में शामिल किया जाए।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि घाटीगाँव में सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित गाँवों में स्थापित अधोसंरचनाओं को शामिल करने के साथ-साथ वर्तमान में एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख भी सर्वेक्षण में अनिवार्यत: किया जाए। वन विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित अपनी बात रखी।

Related posts

नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्चे की जान गई

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नगरपरिषद हरपालपुर के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

khabarsamayper

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 121 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें।

khabarsamayper

Leave a Comment