Breaking Newsअन्य

भगवान देवनारायण न्याय, सेवा और लोककल्याण के प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री देवनारायण कथा महोत्सव को संबोधित किया। यह कथा महोत्सव ग्राम जमालपुरा में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान देवनारायण केवल गुर्जर समाज के आराध्य देव नहीं हैं, बल्कि वे न्याय, लोककल्याण, सेवा और पराक्रम के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन और कर्मों से यह संदेश दिया कि धर्म का वास्तविक स्वरूप मानवता की सेवा तथा कमजोर और जरूरतमंद लोगों की रक्षा करना है।

मुख्यमंत्री ने कथा महोत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में लगातार छठे वर्ष सात दिवसीय कथा का आयोजन धर्मप्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि भगवान देवनारायण को लोक देवता के रूप में पूजा जाता है और उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

Related posts

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव

khabarsamayper

छतरपुर में कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक में लगी आग, दो युवक गंभीर घायल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की ख्याति सबको जीने का हक देने वाले देश के रूप में रही है।

khabarsamayper

Leave a Comment