Breaking News

“भारतीय वायु सेना – सशक्त, सक्षम, आत्मनिर्भर” पर जोर दिया और भारतीय वायुसेना को और भी बड़ी उपलब्धियों तक ले जाने के लिए सभी कमांडरों की सामूहिक क्षमता, क्षमता और प्रतिबद्धता का आहवान किया।

भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्‍ल्‍यूएसी) के कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन 06 और 07 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्‍मेलन में वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मुख्य अतिथि थे। डब्‍ल्‍यूएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने उनकी अगवानी की और उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सम्मेलन के दौरान, सीएएस ने डब्‍ल्‍यूएसी एओआर के कमांडरों के साथ बातचीत की और मल्‍टी-डोमेन युद्ध लड़ने और जीतने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने इस वर्ष की थीम “भारतीय वायु सेना – सशक्त, सक्षम, आत्मनिर्भर” पर जोर दिया और भारतीय वायुसेना को और भी बड़ी उपलब्धियों तक ले जाने के लिए सभी कमांडरों की सामूहिक क्षमता, क्षमता और प्रतिबद्धता का आहवान किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में  प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें बेहतर प्रशिक्षण और योजना के माध्यम से परिचालन क्षमता में वृद्धि; नए शामिल किए गए उपकरणों का शीघ्र संचालन; सुरक्षा और संरक्षा, तथा सभी स्तरों पर व्यक्तियों को सशक्त बनाकर नेतृत्व क्षमता का विकास करना शामिल हैं ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें और एक बल बन सकें।

सीएएस ने अपने संबोधन में भारत और विदेश दोनों में एचएडीआर के लिए सबसे पहले तैयार रहने; उच्च परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए ‘दुर्जेय लड़ाकू बल’ बने रहने तथा हमेशा ‘मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता’ के आईएएफ के मूल मूल्यों को सर्वोपरि रखने के लिए डब्ल्यूएसी की सराहना की।

 

Related posts

खजुराहो में 8 दिसंबर को विभागीय समीक्षा और 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक: कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की

khabarsamayper

राजनगर में शिक्षक भर्ती घोटाला सरकारी पैसे का दुरुपयोग लाखों रुपये अपने चहेतों के खातों में डाले गए.

khabarsamayper

छतरपुर में कौन आया , कौन गया ?

khabarsamayper

Leave a Comment