Breaking Newsअन्य

भीषण गर्मी में जनसुनवाई की अव्यवस्था, पानी के लिए भटकते रहे लोग

छतरपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा का विषय बन गई। करीब 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे लोगों को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान होना पड़ा।

जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों ने आरोप लगाया कि परिसर में पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।

भीषण गर्मी के बीच प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों ने मांग की कि जनसुनवाई जैसे आयोजनों में आमजन के लिए पेयजल और छाया जैसी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Related posts

वित्त वर्ष की समाप्ति तक बैंकों में लंबित योजनाओं के आवेदन शीघ्र डिस्बर्स करें: कलेक्टर

khabarsamayper

जल स्त्रोतों को संरक्षित करने छतरपुर में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और साहित्य को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए योजना बनाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

khabarsamayper

Leave a Comment