Breaking Newsअन्य

भीषण गर्मी में सलैया पंचायत में जलसंकट गहराया, सरपंच की पहल से 850 परिवारों तक पहुंच रहा पानी

छतरपुर जिले के राजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। गांव के करीब 850 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरपंच जीतेन्द्र सिंह बुंदेला पिछले चार वर्षों से अपने निजी खर्च पर प्रतिदिन 5 से 6 निशुल्क टैंकरों के माध्यम से ग्रामीणों तक पानी पहुंचा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। पाइपलाइन बिछाई गई लेकिन पानी की टंकियां नहीं बनने से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। महिलाओं ने प्रशासन से स्थायी समाधान, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और अधूरी जल योजनाएं जल्द पूरी कराने की मांग की है।

सरपंच ने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है और जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

Related posts

अपने अनुभव और प्रयासों से वंचितों और गरीबों की मदद करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

सीएम डॉ. यादव ने 27% ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाई

khabarsamayper

उत्तरी भारत में सर्द सुबह घना कोहरा, दृश्यता घटी, लोग सतर्क

khabarsamayper

Leave a Comment