Breaking Newsअन्य

भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी नई बहुमंजिला बिल्डिंग, विभागों की जरूरत के अनुसार होगा स्थान आवंटन

भोपाल कलेक्ट्रेट के मौजूदा परिसर में ही नई आधुनिक इमारत बनाए जाने की तैयारी है। प्रस्ताव के अनुसार यहां कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए पांच से छह मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा।
नई बिल्डिंग में किस विभाग को कितनी जगह की आवश्यकता होगी, इसे लेकर मंगलवार को संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों की कार्यक्षमता, कर्मचारियों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थान आवंटन पर चर्चा की गई।
प्रशासन का उद्देश्य एक ही परिसर में अधिकतर विभागों को सुव्यवस्थित तरीके से स्थापित कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Related posts

नशे में ट्रक चलाने वाले चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

khabarsamayper

नशा मुक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसपी के निर्देशन में चला विशेष जागरूकता कार्यक्रम

khabarsamayper

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

khabarsamayper

Leave a Comment