Breaking Newsअन्य

मंडियों में भीड़ रोकने प्राइवेट काउंटर लगाने के निर्देश, कलेक्टर पार्थ जैसवाल की टीएल बैठक संपन्न

जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को टीएल प्रकरण सह अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपद सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जिले के डबल लॉक, मार्कफेड और सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडियों में खाद वितरण के दौरान भीड़ की स्थिति न बने, इसके लिए प्राइवेट काउंटर्स को भी डबल लॉक केंद्रों में लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ब्लॉकों में एसडीएम की निगरानी में खाद वितरण कराने को कहा गया।
बैठक में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग में लापरवाही पर एफएसओ के विरुद्ध निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसके तहत 5 से 9 पशु रखने वाले पशुपालकों का सर्वे कर उन्हें पशुपालन के लाभों से अवगत कराया जाएगा।
इसके अलावा पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल 2.0) अंतर्गत लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

Related posts

छतरपुर जिला अस्पताल में शराबी ड्राइवर का खौफनाक हमला, कई मोटरसाइकिलें कुचली

khabarsamayper

23 जुलाई को विकसित भारत@2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा : रुझान एवं नए अवसर विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

khabarsamayper

टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ प्लेसमेंट डे कार्यक्रम

khabarsamayper

Leave a Comment