Breaking News

23 जुलाई को विकसित भारत@2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा : रुझान एवं नए अवसर विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 23 जुलाई को विकसित भारत@2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा : रुझान एवं नए अवसर विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में सुबह 10.30 बजे शुभारंभ होगा। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार भी सहभागिता करेंगे।

कार्यशाला में अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ए.सी. पांडे का मुख्य वक्तव्य होगा। कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, फेसबुक लाईव, ट्वीटर, यू-टयूब इत्यादि के माध्यम से भी किया जाएगा। एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित होंगे। प्रथम सत्र में अभियांत्रिकी तथा तकनीकी, द्वितीय-सत्र में प्राकृतिक तथा जीवन विज्ञान, तृतीय-सत्र में कौशल एवं रोजगार और चतुर्थ सत्र में सामाजिक विज्ञान एवं प्रबंध विषयों पर विमर्श होगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन सहित विविध प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, विषयविद, प्राध्यापकगण एवं अन्य गणमान्य जन कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय के समस्त कुलसचिव, सचिव निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं समस्त प्राचार्य, शासकीय/ अनुदान प्राप्त अशासकीय/निजी अशासकीय महाविद्यालय से कहा गया है कि परिसर में कार्यशाला के सीधे प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए और संस्था के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया जाए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीसरे दिन 15 जुलाई को दुबई की अग्रणी लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड

khabarsamayper

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन सदन भोपाल में राज्य स्टीयरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की

khabarsamayper

महाकाल मंदिर में भस्मारती से पहले विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक और राजस्वरूप में श्रृंगार

khabarsamayper

Leave a Comment