Breaking News

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन सदन भोपाल में राज्य स्टीयरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन सदन भोपाल में राज्य स्टीयरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाने के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कमेटी के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के मताधिकार के दृष्टिगत आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों में बुनियादी न्यूनतम सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, रैंप, बड़े अक्षरों में साइनेज, टोकन सिस्टम, बैठने की सुगम व्यवस्था, पीने का पानी, दिव्यागजनों के लिए अनुकूल शौचालय इत्यादि की व्यवस्था गई है। ही दिव्यांगजन अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सके साथ ही यह भी पता लगा सके, इसके लिए “PWD App” की सुविधा प्रदान की गई है। यह मोबाइल एप्लीकेशन ऐप है। दिव्यांग मतदाता द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप/एनव्हीएसपी पोर्टल के माध्यम से अपनी दिव्यांगता की स्थिति को अद्यतन कर सकता है। दृष्टिहीन दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल लिपी में मतदाता परिचय पत्र एवं मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है। चुनाव से पूर्व दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और गैर सरकारी सगठनों इत्यादि को दिव्यागजनों से सम्मानपूर्वक बातचीत करने एवं उनकी आवश्यकताओं को पहचान कर उसके अनुरूप मतदान को अधिक सुलभ बनाने के लिये प्रशिक्षण दिए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांग मतदाता, जिनका नाम मतदाता सूची में है और वे 40% से अधिक विकलांगता के मानक प्रमाण पत्र धारी हैं और मतदान केन्द्र तक पहुंचने में अक्षम हो उन्हें 12-(डाक मतपत्र) के द्वारा मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्याजनों को मतदान एवं मतदान केन्द्र पर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए “सक्षम ऐप” भी बनाया गया है। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आने वाले मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में बीएलओ द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए समय समय पर जारी किए जाने वाले दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी सहित लोक निर्माण, सामाजिक न्याय, स्कूल शिक्षा विभाग, आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, आरूषि संस्था, राष्ट्रीय दृष्टिहीन कल्याण संघ और सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

/महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी को संविलयन कराने की मांग को लेकर आज जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों सहित स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर ज्ञापन लेने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी के संविलयन मामले में ज्ञापन प्राप्त हुआ है और शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मामले का निराकरण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर नौगांव जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राकेश पाठक ने बताया कि लुगासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संविलयन कराने के मामले में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है और मांग की गई है कि शीघ्र ही इस स्कूल को संविलयन किया जाए ताकि स्कूली बच्चों को सभी सुविधाएं मिल सकें वहीं पूर्व सरपंच लुगासी ने बताया कि जिले के 56 स्कूलों में से 55 स्कूलो को संविलयन किया जा चुका है लेकिन लुगासी स्कूल के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे।।

khabarsamayper

भोपाल में बड़ा एक्शन: चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और शेयर करने पर 8 थानों में FIR, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर छापेमारी

khabarsamayper

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026: 10वीं-12वीं में 16 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

khabarsamayper

Leave a Comment