Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीसरे दिन 15 जुलाई को दुबई की अग्रणी लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में निवेश, नवाचार और अधोसंरचना विकास को बढ़ावा देने के लिये दुबई प्रवास पर है। यह यात्रा मध्यप्रदेश और दुबई के बीच सहयोग को सुदृढ़ और दीर्घकालिक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दूसरा दिन दुबई के प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठकों को समर्पित रहा। जिसमें एयरवेज हेल्थ केयर, फूड प्रोसेसिंग, आईटी क्षेत्र, टेक्सटाईल आदि सेक्टरों में निवेश आकर्षित करने के लिये महत्वपूर्ण दिन रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा का तीसरा दिन राज्य के एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिये नई दिशा प्रदान करेगा।

15 जुलाई की प्रमुख गतिविधियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीसरे दिन 15 जुलाई को दुबई की अग्रणी लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से मिलेंगे साथ ही वे डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित भारत मार्ट का दौरा करेंगे, जो भारतीय एमएसएमई उत्पादों के वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन रहा है। यहां मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को जोड़ने की रणनीतियों पर विचार करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 15 जुलाई को ही दुबई से स्पेन की राजधानी  मेड्रिड के लिए रवाना होंगे, जहां वे मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश यात्रा को नए आयाम देने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी

khabarsamayper

छतरपुर में “मुस्कान अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम — अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बढ़ाया उत्साह

khabarsamayper

भारतीय रेलवे ने नई लाइनों, गेज परिवर्तन और दोहरीकरण के लिए बजट आवंटन में लगभग 6 गुना वृद्धि की

khabarsamayper

Leave a Comment