मध्यप्रदेश मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में नवंबर माह के पहले शासकीय कार्य दिवस पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। सहकारिता एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत कीं।
