Breaking Newsअन्य

मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, 18-19 साल के युवाओं पर भी फोकस

छतरपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर SIR-2026 की ASDR सूची से मतदाताओं का मिलान करेंगे और पात्र लोगों के नाम जोड़ने की कार्रवाई करेंगे। 18-19 आयु वर्ग के युवाओं और नवविवाहित पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने के साथ शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। वहीं मृत पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कार्रवाई होगी। कलेक्टर मृणाल मीना ने पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ Form-6 संबंधित बीएलओ को देने या Voter Helpline App के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के लिए अग्रिम Form-6 भी लिए जाएंगे।

Related posts

भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

khabarsamayper

रीवा में मंदिर पुजारी और महिला के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

khabarsamayper

विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया

khabarsamayper

Leave a Comment