Breaking News

मध्यप्रदेश सरकार औद्योगीकरण की दिशा में निरन्तर बेहतर कार्य करने को प्रयासरत है। जापान में निवेशकों को बताएंगे म.प्र. की खूबियाँ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार औद्योगीकरण की दिशा में निरन्तर बेहतर कार्य करने को प्रयासरत है। प्रदेश के हर संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा चुकी हैं। इससे 4 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं। इससे प्रदेश के युवाओं के लिये 4 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से जापान रवाना होने से पूर्व मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। इसके लिये निवेशकों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश और राज्य सरकार की नीतियाँ निवेश के लिये अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि वे यूके और जर्मनी की यात्रा के बाद अब जापान जा रहे हैं। जापान के 3 शहरों में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। ‘फ्रेण्डस ऑफ एमपी’ भी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिये आकर्षित करने के प्रयास कर रहा है। जापान को जीआईएस के लिये पार्टनर कंट्री बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि मध्यप्रदेश में निवेश आयेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की समृद्धि के नये द्वार खुलेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश में आने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहनकारी नीतियों के अतिरिक्त भी देंगे विशेष सुविधाएं

khabarsamayper

बुंदेलखंड का पारंपरिक मोनिया नृत्य ओरछा धाम में भक्ति और सांस्कृतिक धूम लेकर पहुंचा

khabarsamayper

नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में लिप्त आरोपियों की हुई जांच

khabarsamayper

Leave a Comment