Breaking Newsअन्य

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उप-निरीक्षक गिरफ्तार, सह-आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिमांड पर

महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने शनिवार शाम उप-निरीक्षक गोपाल बदाने को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इससे कुछ घंटे पहले ही सह-आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकार को पुणे से पकड़ा गया था।

सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि डॉक्टर के सुसाइड नोट में दोनों आरोपियों के नाम दर्ज थे। गिरफ्तारी से पहले गोपाल बदाने ने स्वयं ग्रामीण थाने में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस के अनुसार, प्रशांत बांकार पर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Related posts

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ा वार: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों से भारी जखीरा बरामद

khabarsamayper

लहचूरा डैम में बड़ा हादसा: नहाने उतरे तीन युवक बहाव में फंसे, दिल्ली निवासी युवक की डूबने से मौत

khabarsamayper

Leave a Comment