Breaking Newsअन्य

महोबा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, OTP के चक्कर में पर्चा बनवाने को परेशान मरीज!

मौसम में बदलाव के बीच महोबा में बुखार और संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने की खबर है। शनिवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

वहीं, मोबाइल पर OTP नहीं आने के कारण ऑनलाइन पर्चा बनवाने में परेशानी हुई। बीमारी से परेशान मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए भी इंतजार करना पड़ा।

अब सवाल है—जब अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है, तो पर्चा व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम हैं?

Related posts

CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 4 तहसीलदारों पर कार्रवाई के प्रस्ताव के निर्देश

khabarsamayper

रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

khabarsamayper

सुकन्या रक्षा अभियान से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, 4 माह में खुले 9 हजार से अधिक खाते

khabarsamayper

Leave a Comment