Breaking Newsअन्य

मिर्जापुर: चुनार स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय कालका एक्सप्रेस की चपेट में आईं महिलाएं, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहे श्रद्धालु अचानक कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
रेलवे के अनुसार अब तक 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस, रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।
रेलवे इस दुर्घटना की जांच कर रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related posts

इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला की बस में लगी आग, पटेल ब्रिज के नीचे मचा हड़कंप

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी स्व. बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी अमर गाथा को सदैव स्मरण करता रहेगा।

khabarsamayper

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment