अन्य

SC-ST वर्ग के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्यरत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

SC-ST वर्ग के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्यरत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। हर पात्र नागरिक तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में पहुँची केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए नवाचारों को बढ़ावा दे रही है तथा सभी सकारात्मक सुझावों के प्रति संवेदनशील है। केंद्रीय समिति की ओर से बताया गया कि SC-ST वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की मैदानी स्तर पर समीक्षा की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति का भी आंकलन किया जा रहा है। समिति की अंतिम रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की जाएगी।

केंद्रीय समिति दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रही। इस दौरान सांसद मिथलेश कुमार, ममता ठाकुर, सुमित्रा बाल्मीक, देवेंद्र प्रताप सिंह, फूलो देवी नेताम, रवांगारा नार्जरी, हरीश मीणा, अरुण कुमार, प्रोतिमा मंडल, जगन्नाथ सरकार, गोविंद करजोल, डी. प्रसाद राव और विष्णु दयाल राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Related posts

‘टैलेंट सर्च 2026-27’ में युवाओं का उत्साह, खेल अकादमियों के लिए ट्रायल्स जारी

khabarsamayper

ईशानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से तस्करी की जा रही 180 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में सनसनीखेज खुलासा: आत्महत्या का रूप देकर की गई हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment