Breaking News

मुख्यमंत्री और महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय वैदिक साहित्य और परंपरागत ज्ञान ने हमें सिखाया है कि पेड़-पौधों में भी जीवन है। इसी आधार पर हम पेड़ -पौधों की पूजा भी करते हैं और उनको अपना संरक्षक भी मानते हैं। वे हमारे लिए जीवन यापन का महत्वपूर्ण साधन भी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन में महाकाल परिसर में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। अभियान का शुभारंभ मंत्रोउच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी और महाकालेश्वर मंदिर के महंत श्री विनीत गिरी महाराज का शाल और महाकाल का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस ने विदेशों में जाकर यह सिद्ध किया कि वनस्पतियों में भी जीवन है। वहां के लोगों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। विदेशी नागरिकों ने कहा कि जब आप यह बात भारत में बताएंगे तो आपकी खूब प्रशंसा होगी। इस पर डॉ. बोस ने बताया हम भारतीय तो परंपरागत ज्ञान से ही जानते हैं कि पेड़-पौधों में जीवन होता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इससे हमें प्रकृति के उपकार को चुकाने अवसर मिलता है। हम कोशिश करें कि वर्षा ऋतु में पांच पौधे अवश्य लगाएं, इससे हम प्रकृति को उसके आशीर्वाद के बदले एक उपहार दे सकते हैं।

इस अवसर पर उज्जैन प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद और संत श्री उमेश नाथ महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूखेड़ा, संजय अग्रवाल और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुल्डोजर —

khabarsamayper

बड़ा मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कनेरा पुलिया के पास जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹48,650 नगद व 8 मोबाइल बरामद

khabarsamayper

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में कहा आपात स्थिति को ध्यान में रखकर जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2 हजार लीटर डीजल व एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखें।

khabarsamayper

Leave a Comment