Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।

Related posts

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में जीवन यापन, लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे – VIDEO

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

khabarsamayper

दिल्ली में तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए: CM रेखा गुप्ता का ऐलान

khabarsamayper

Leave a Comment