Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है। इस पवित्र धरती पर महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है। इस पवित्र धरती पर महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है। इस पवित्र धरती पर महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ। मैं वीरों की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज पुरुषार्थ और पराक्रम का दिन है। आज बुंदेलखंड के वीर सपूत महाराजा छत्रसाल की जंयती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर परमात्मा ने विशेष कृपा की है। इस धरती ने रणबांकुरे दिए है। मुख्यमंत्री आज छतरपुर जिले के ग्राम मऊ सहानियां में महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान के सौजन्य से आयोजित महाराजा छत्रसाल जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल की लड़ाई देश के स्वाभिमान की लड़ाई थी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मुगलों से लोहा लिया और अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से आततायियों से देश की रक्षा की। उनका यह साहस उस कठिन दौर में अनुपम था। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उस कठिन दौर में सत्ता साहस और पराक्रम के त्रिवेणी थे। उन्होंने मुगलों को धूल चटाई और देश का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराजा छत्रसाल, रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई, लोकमता देवी अहिल्याबाई होलकर हमारे गौरव हैं। हमें उनके कठिन संघर्षों, उनके पराक्रमों और उनके आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल के साहस और पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्कूल, कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में पाठ शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखखड के अंदर पानी की दिक्कतें वर्षों से रही है। बुंदेलखंड में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से उलझी पड़ी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊ सहानियां में संस्कृति विभाग के सहयोग से महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ दीप्रज्वलित कर एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने महाराज छत्रसाल जी की जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विरासत महोत्सव में छत्रसाल दर्पण स्मारिका का विमोचन किया।

इस दौरान कृषि मंत्री एवं छतरपुर के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा पहुंचकर नौगांव में विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के पक्ष में माहौल बनाया

khabarsamayper

जनपद एवं निकाय स्तर पर तिरंगा विक्रय केंद्र

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान सम्मानित, एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

khabarsamayper

Leave a Comment