Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश: गंभीर मरीजों को समय पर एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा की सौगात दी है, जो अब एक अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक सेवा बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सेवा का लाभ गंभीर रोगियों और दुर्घटनाग्रस्त नागरिकों को दिलवाने में पूरी सजगता बरतें।

डॉ. यादव ने बताया कि हाल ही में सिंगरौली जिले के निवासी श्री संदीप सिंह, जो किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उन्हें पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से एयरलिफ्ट कर भोपाल लाया गया और एम्स अस्पताल में भर्ती कराकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश बना देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार गरीबों की मदद के लिए संकल्पित है। राज्य आयुष्मान योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को इलाज की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां जरूरतमंद मरीजों के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

अब तक 17 जिलों को मिला लाभ

अब तक प्रदेश के 17 जिलों के मरीजों को इस सेवा का लाभ मिल चुका है। एयर एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई पट्टी वाले क्षेत्रों से एयरलिफ्ट कर अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों और गंभीर चिकित्सा परिस्थितियों में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है।

पात्रता और स्वीकृति प्रक्रिया

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य है सड़क दुर्घटनाओं, औद्योगिक हादसों और प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों में गंभीर मरीजों को त्वरित, सुरक्षित और निःशुल्क हवाई चिकित्सा परिवहन प्रदान करना।

  • आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को राज्य के भीतर और बाहर आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों तक निःशुल्क वायु परिवहन सुविधा दी जाती है।

  • बिना आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक निःशुल्क और राज्य के बाहर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

  • यह सेवा राज्य के सभी जिलों के जिला अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध है।

  • अनुमोदन की प्रक्रिया में सीएमएचओ या मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता की अनुशंसा पर जिलाधिकारी राज्य के भीतर निःशुल्क यात्रा की अनुमति देते हैं, जबकि राज्य से बाहर की स्वीकृति संचालक चिकित्सा शिक्षा, भोपाल द्वारा दी जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली के मरीज श्री संदीप सिंह की समय पर सहायता करने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सराहना और बधाई दी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत अनुबंध होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

khabarsamayper

मऊ में फर्जी सीओ गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहा था चेकिंग

khabarsamayper

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में आयोजित ‘एकात्म धाम शिविर’ में अद्वैत लोक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंम

khabarsamayper

Leave a Comment