Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त निर्देश — अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ चलाएं अभियान

जबलपुर में संभागीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की बैठक में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज़ किया जाए,
बार-बार अपराध करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए और
मादक पदार्थों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवनी जैसी घटनाएं दोबारा न हों,
इसलिए पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में नियंत्रण रखें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को सरकारी अस्पतालों तक ही पहुंचाया जाए,
कुछ ड्राइवरों द्वारा निजी अस्पतालों की ओर रुख करने की प्रवृत्ति पर सख्त निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि
जनसहयोग के उदाहरण प्रस्तुत करें, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लें
और गांवों में रात्रि विश्राम कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।
साथ ही, हाईवे पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।

Related posts

बस स्टैंड नौगांव रोड पर स्पा सेंटर पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मारा छापा,

khabarsamayper

वर्ष 2024 प्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में इस भारतीय वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) को गौ-संरक्षण और संवर्धन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सब्जी मंडी टावर के पास चल रहा था जुए का फड़

khabarsamayper

Leave a Comment